लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चंडीगढ के इतिहास में प्रथम बार 123 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया…

चंडीगढ़ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27 बी चंडीगढ़ में, दिनांक 23 अगस्त 2023 दिन बुधवार को परम पूज्य तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी महाराज के अंतिम दीक्षित शिष्य सिद्ध चक्र आराधक परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में चंडीगढ के इतिहास में प्रथम बार 123 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव प्रातः काल बेला में बड़ी धूमधाम एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया प्रातः काल श्री जी का अभिषेक कर संपूर्ण विश्व में शांति एवं सुख की समृद्धि की कामना से शांति धारा कर विशेष पूजा अर्चना कर भगवान के श्री चरणों में 123 किलो का लाडू समर्पित किया गया।

123 किलो का प्रमुख लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्रीमान अनिल जैन सपरिवार सेक्टर 18 चंडीगढ़ को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर चंडीगढ़’ पंचकूला ,जीरकपुर, मोहाली ट्राई सिटी के समस्त भक्त जनों ने मिलकर धर्म लाभ लिया।

यह जानकारी श्री धर्म बहादुर जैन जी ने दी।