लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डिनो मॉल कार्निवाल की चंडीगढ़ में शुरुआत…

चंडीगढ़:–भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार, होम डेकोर, फ़ूड स्टाल्स, बच्चों व बड़ों के मनोरंजन के लिए झूले और फ़ूड कोर्ट इत्यादि ये सब लोगों का मनोरंजन करेंगे, मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड में आर आर क्रिएटिव द्वारा आयोजित डिनो मॉल कार्निवाल 2 में। जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में इस कार्निवाल को आयोजित किया गया है।

अर आर क्रिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर रिंकू जी ने बताया कि अगस्त महीने से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस महीने के अंत मे यहां राखी का त्योहार है, वहीं सितंबर महीने के पहले ही सप्ताह में जन्माष्टमी पर्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्निवल की शुरुआत की गई है। कार्निवाल का नाम डिनो मॉल कार्निवाल 2 सुनते ही बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह और उमंग जागृत हो जाती है। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में आने वालो लोगों खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाले किंगकांग का भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया गया है। डिनो मॉल कार्निवाल-2, अगस्त 15 से आरंभ होकर 10 सितंबर, 2023 तक मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड में यह कार्निवल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेगा। कार्निवल में महिलाओं की खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। वहीं मेले में बच्चों और बड़ों के लिए डायनासौर, स्पाइडरमैन, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि जायंट व्हील, कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, चांद तारा और बोटिंग जैसे रूटीन झूले हैं। इसके अलावा रोजाना शाम को नगाड़ों की थाप पर फोक डांस भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

फेस्टिवल में रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस भी रहेंगे। जिसमे पब्लिक से कोई भी अपनी कला प्रतिभा को पेश कर सकता है।

कार्निवाल के आयोजकों ने आगे बताया कि कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और सी सी टी वी लगाए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए:-

रिंकू जी

आर आर क्रिएटिव

98881-52375