लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 77वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया…

स्वतंत्रता दिवस की आप सबको बहुत-बहुत बधाई। तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी द्वारा शालीमार एनक्लेव में तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 77वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद हमारे साथ शुरू से ही बना हुआ है, चाहे वह अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद हमारे साथ ही रहेगा। आज के इस कार्यक्रम में हरियाणा के प्रेसिडेंट बलवान भारद्वाज, भीम गॉड, जे जे पी वरिष्ठ नेता, पंजाब के प्रेसिडेंट अमन भसीन और पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट अरुण कुमार ने शिरकत की।

स्कूल के प्रिंसिपल और चीफ गेस्ट भीम गॉड ने मिलकर झंडा फहराया । बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती दर्शना देवी ने बच्चों को धार्मिक गीत सुना कर बच्चों का मनोरंजन किया। उन्होंने गीत बिना किसी म्यूजिक से बड़े ही जोश से सुनाया। जिस की सब लोगों ने बहुत तारीफ की वास्तव में यह गीत बहुत ही उत्साह से भरा हुआ था। बच्चों ने आजादी के छोटे-छोटे गीत सुनाए और अपने स्वतंत्रता दिवस की बातें की, तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर ने इस मौके पर आए हुए सभी लोगों का बहुत धन्यवाद किया और बच्चों को खाने के लिए बहुत कुछ दिया गया। इस मौके पर डॉक्टर साहब ने कहा कि यह छोटी-छोटी खुशियां हमारे पलों को और भी दुगना कर देती हैं, जो लोग हमारे साथ जुड़ते हैं हम उनका दिल से धन्यवाद करते हैं और आप सब लोगों से यही अपील करते हैं कि आप सभी इन स्लम एरिया के बच्चों के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त करें इसके साथ उन्होंने कहा कि हमारे इर्द-गिर्द बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं जो की सड़कों पर भीख मांगते हैं उन्हें भीख मांगने से रोकना चाहिए और उन्हें पढ़ाई की महत्वता बतानी चाहिए

भिक्षा नहीं शिक्षा का नारा सार्थक करें और उन्होंने तथास्तु चेरिटीबल स्कूल के स्टाफ मेंबर्स का भी धन्यवाद किया जो अपनी मेहनत से स्कूल के बच्चों का ध्यान रखते हैं और स्कूल चलाने में उनकी मदद करते हैं आखिर में डॉक्टर सरबजीत कौर ने फिर एक बार सब लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी और उन्होंने कहा कि हमारा देश और हमारा स्कूल ऐसे ही फूले फले ।