लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ब्राइट किडनी केयर हॉस्पिटल का सेक्टर 26, पंचकूला में भव्य उद्घाटन….

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, आज पंचकूला में ब्राइट किडनी केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। खुशी के इस मौके पर, अस्पताल में एक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह अस्पताल पंचकूला के सेक्टर 26 में हर्बल गार्डन के पास, प्लॉट नंबर 144 एसपी पर स्थित है।

इस अवसर पर पंचकूला की डीसी, डॉ. प्रियंका सोनी, उनके पति डॉ. आदित्य दहिया, आईएएस, डायरेक्टर एवं स्पेशल सेक्रेट्री, मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, हरियाणा, सहित शहर के करीब 150 डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. प्रियंका सोनी ने शिविर में आए मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. बोधराज ठाकुर ने गुर्दों की सही से देखभाल के बारे में उपयोगी जानकारी दी।

हैल्थ कैम्प में करीब 50 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का नि:शुल्क परीक्षण कराया और इस अवसर पर मुफ्त टैस्ट भी किए गए।

ब्राइट किडनी केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक, डॉ. बोधराज ठाकुर, एमएस – यूरोलॉजी, उत्तरी हरियाणा और पंचकूला क्षेत्र के एक अग्रणी मूत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने 25,000 से अधिक सर्जरी की हैं। उन्होंने एक दिन में 27 यूरोलॉजिकल सर्जरी और एक माह में 325 से अधिक सर्जरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। अब उनकी सेवाएं उनके अपने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ब्राइट किडनी केयर में उपलब्ध होंगी। वह एक अनुभवी मूत्र रोग विशेषज्ञ हैं और सभी जटिल चुनौतीपूर्ण मामलों से निपटने में सक्षम हैं।

डॉ. बोधराज ठाकुर ने कहा कि ब्राइट किडनी केयर हॉस्पिटल में एक छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल में नि:शुल्क पीएसए परीक्षण, नि:शुल्क यूरोफ्लोमेट्री, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट समस्या, डायलिसिस, गुर्दे के रोगों की जांच, स्त्री रोग और पेल्विक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श लेने की सुविधा है।

डॉ. गीतिका बंसल ठाकुर, एमडी, फिजीशियन, ने कहा कि स्टोन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, कैल्शियम की आपूर्ति के लिए उचित आहार लेना चाहिए, विटामिन सी के सप्लीमेंट नहीं लेने चाहिए। फलों का जूस पीना चाहिए और नमक कम से कम लेना चाहिए।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों की टीम में डॉ. सिद्धांत बंसल, एमडी, नेफ्रोलॉजी, डॉ. सुरभि गुप्ता, डीजीओ, डीएनबी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, और डॉ. रुचिका सिंघल, एमडी फिजीशियन, के नाम उल्लेखनीय हैं। डॉ. रुचिका उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थाइरॉयड, हृदय रोग, यूरिन इन्फेक्शन, गुर्दे संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द और दमा आदि रोगों की विशेषज्ञ हैं।