लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नम्बर 24 में पौधे रोपे गए…

चंडीगढ़:- 76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 24 में आज डेलिया गार्डन में 76 पौधे लगाकर “मेरी माटी मेरा देश” का संदेश दिया गया। पौधरोपण में जामुन, रात की रानी सहित अन्य औषधीय फूल और पौधे रोपे गए।

एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि सभी द्वारा पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाए रखने एवं पौधे को किसी ऐसे स्थान पर लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया है। पौधे सुरक्षित एवं जीवित रह सके जिसको लेकर उपस्थित संकल्पित सदस्यों ने पौधारोपण किया एवं आग्रह किया गया की सभी अपने- अपने घरों के आस पास में एक पौधा अवश्य लगाएंगे, ताकि हम पर्यावरण संरक्षित कर शुद्ध वायु प्राप्त कर सके।

इस मौके पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रितपाल सिंह, एसडीओ अश्विनी कुमार, आर ब्लू ए सेक्टर 36 के प्रधान दिनेश कपिला ,अरुण अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, पवन सिंगला ,मिकी चिमनी,जे ई हरी मोहन आदि लोग उपस्थिति थे।