लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एसबीआई एसएमईसी अंबाला ने उप महाप्रबंधक टीकम सिंह गहलोत की अध्यक्षता में ‘कस्टमर मीट’ का आयोजन…

एसबीआई एसएमईसी अंबाला ने प्रेम नगर अम्बाला सिटी में उप महाप्रबंधक टीकम सिंह गहलोत की अध्यक्षता में ‘कस्टमर मीट’ का आयोजन किया। इस कस्टमर मीट के दौरान बैंक की ओर से बिजनेस बिरादरी को अपने स्टॉक और संपत्ति का बीमा कराने के महत्व और एसबीआई जनरल के अन्य उत्पादों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर बैंक के उप महाप्रबंधक टीकम सिंह गहलोत ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ के कारण संपत्ति और व्यापार को काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि अपनी सहायक कंपनी ‘एसबीआई जनरल’ के माध्यम से अग्रणी भूमिका निभाई है और 1 करोड़ 38 लाख रुपये के 60 बीमा दावों का निपटान किया। कस्टमर मीट के दौरान उप महाप्रबंधक पंचकुला मॉड्यूल टीकम सिंह गहलोत द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। कस्टमर मीट में अंबाला के 70 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया और एसबीआई के इस कदम से उत्साहित और प्रसन्न महसूस किया। उप महाप्रबंधक टीकम सिंह गहलोत ने कहा कि एसएमईसी टीम अम्बाला एसएमई ग्राहकों के पूर्ण समर्थन और सरकार के साथ-साथ बैंक की अपनी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।