पाँचवी पातशाही गुरु अर्जुन देव के बलिदान दिवस पर मीठे पानी की छबील…
चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहब मे, पाँचवी पातशाही गुरु अर्जुन देव के बलिदान दिवस पर मीठे पानी की छबील व लंगर का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा साहब में सुबह से लेकर रात 12 बजे तक अनवरत चलता रहता है। गुरुद्वारा साहब के प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से गुरुद्वारा साहब में छबील और लंगर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए किसी से भी पैसे नही लिए जाते बल्कि सेवा दारों की टीम है जो स्वेछा से सारा साल पैसे जमा करती है ओर पूरी सेवा तथा श्रद्धा से संगत को मीठा पानी बरताती है।
काबिले जिक्र है कि पुरे शहर मे नानकसर साहिब इकलौता गुरद्वारा है जिसमे लगातार दिन-रात मीठे पानी और लंगर बरताया जाता है।


