एनसीसी यूनिट 1 गर्ल्स चंडीगढ़ द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित….
पुनीत सागर अभियान के तहत 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. कैडेट ने सुखना लेक, चंडीगढ़ में सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने व्यक्तिगत उदाहरण व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जलाशयों की सफाई के प्रति जागरूक किया। इस स्वच्छता अभियान में एक सीनियर जेसीआई , एक पीआई स्टाफ, 01, गवर्मेंट कॉलेज सेक्टर 11, एमसीएम कॉलेज, गुरु गोविंद सिंह कॉलेज सेक्टर 26 के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
पुनीत सागर अभियान एनसीसी द्वारा एक राष्ट्रीय पहल है जो लोगों को हमारे जल निकायों को साफ रखने के महत्व के बारे में जागरूकता लाएगा और लोगों को विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे को फेंकने से रोकने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत भर में समुद्र तटों, नदियों के किनारे, झीलों को साफ करना और एकत्रित प्लास्टिक कचरे का निपटान करना है।


