लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री देवालय पूजक परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों द्वारा श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान श्री यशपाल तिवारी को सम्मानित….

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के नव निर्वाचित प्रधान श्री यशपाल तिवारी का सम्मान करने के लिए चंडीगढ़ देवालय पूजक परिषद के मुख्य पदाधिकारी भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ पहुंचे। प्रधान यशपाल तिवारी के साथ सभा के वरिष्ठ उप प्रधान श्री जीवन शर्मा और महासचिव श्री अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।
देवालय पूजक परिषद के प्रधान आचार्य पंडित ईश्वर शास्त्री जी अन्य पदाधिकारियों पंडित देवी प्रसाद वरिष्ठ उप प्रधान; जी पंडित राम गोपाल उप प्रधान; पंडित ओम प्रकाश शास्त्री महासचिव और पंडित लाल बहादुर शास्त्री कोषाध्यक्ष सहित उपस्थित हुए। आचार्य पंडित ईश्वर शास्त्री जी ने श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के प्रधान श्री यशपाल तिवारी को माल्यार्पण किया और शाल भेंट की। अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उप प्रधान एवं महासचिव को माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने सबका स्वागत तथा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ समाज का उचित मार्गदर्शन करने का कार्य बड़ी सफलता के साथ करती आ रही है और अन्य संस्थाओं के साथ सहयोग भी सक्रियता से करती है। किसी भी शुभ अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जा रही हो या कोई अन्य सामाजिक अथवा आध्यात्मिक कार्यक्रम हो देवालय पूजक परिषद की भूमिका एवं सहभागिता महत्वपूर्ण स्थान रखती है। श्री तिवारी जी ने अपने अनुभव और विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के कुछ मंदिरों में पुजारियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। न तो उनको उचित सम्मान ही मिल पा रहा है और न ही उनका सदुपयोग हो रहा है। ऐसी दयनीय स्थिति में वे समाज से भी कोई सम्मान नहीं पा रहे हैं। उनकी आजीविका प्रयाप्त नही है जो वो अपना और अपने बच्चों का सही ढंग से पालन पोषण कर सकें। ऐसे में कुछ समान सोच विचार रखने वाली आध्यात्मिक अथवा सामाजिक संस्थाओं को मिल कर आगे आना चाहिए और उनके स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उचित महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के वरिष्ठ उप प्रधान पंडित देवी प्रसाद ने परिषद को ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार विमर्श करके उचित व्यवस्था करने का भरपूर प्रयास करेंगे। महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री जी ने कहा कि केवल प्रयास ही नहीं बल्कि सुनिश्चित करेंगे कि स्थितियां बदलें। श्री जीवन शर्मा और श्री अनिल शर्मा ने सभी उपस्थित महानुभावों का अभिनंदन आभार व्यक्त किया।