लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एक गीत जिसका शीर्षक “FAQAT” है वह YouTube और ऑडियो प्लेटफॉर्म जैसे Spotify, Gaana और Jio Saavn पर हुआ रिलीज….

इस होली 18 मार्च 2022 को एक गीत जिसका शीर्षक “FAQAT” है वह YouTube और ऑडियो प्लेटफॉर्म जैसे Spotify, Gaana और Jio Saavn और अन्य प्रमुख ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ। यह बॉलीवुड फील वाला एक हिंदी गाना है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। रायन आहूजा की आवाज को बहुत पसंद किया जा रहा है और आवाज की गुणवत्ता और बनावट के लिए लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। काजल शर्मा और रयान आहूजा का अभिनय अद्भुत है और उनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री शानदार है।
“FAQAT” गीत की स्क्रिनिंग पिकाडिली मल्टीप्लेक्स (सैक्टर-34, चंडीगढ़) के बड़े पर्दे पर दिनांक 21 मार्च, 2022 को दोपहर 12:30 बजे हुई। यह गाना हार्दिक स्टूडियो बैनर तले रिलीज़ हुआ।
रयान आहूजा ने इस गाने को गाया है और अभिनय किया है। रयान आहूजा इस क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित गायक और अभिनेता बृजेश आहूजा के सुपुत्र है।
भानु आहूजा द्वारा यह गीत लिखा गया है – जो बृजेश आहूजा के छोटे बेटे है। इस प्रोजैक्ट में एक नया संगीतकार भी पेश किया गया है जिसका नाम है – अजय कश्यप। संगीत एक बहुत ही प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक – आर वी द्वारा दिया गया है।
काजल शर्मा और रयान आहूजा का अभिनय अद्भुत है और उनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री शानदार है जो कि निर्देशक – मोहनीश कल्याण द्वारा फिल्माई गई है।
फोटोग्राफी के निदेशक – आई.पी.एस. मल्ही और आर्य वीर ने मनाली और कसौली के शानदार दृश्यों को शूट किया है।
वीडियो एडिटिंग और DI IPS मल्ही द्वारा की गई है।
मिक्सिंग और मास्टरिंग रेयान आहूजा (मिक्स मैजिशियन) द्वारा की गई है।
विडियो निर्माता जस पंवार & बृजेश आहूजा और उनकी टीम को सफलता के लिए हमारी शुभकामनाएं।