लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ब्रह्माकुमारी ने उल्लास के साथ मनाई त्रिमूर्ति शिव की जयंती…

चंडीगढ़:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर 44 स्थित स्थानीय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा रविवार को त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान ध्वजारोहण तथा प्रवचन समेत अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए।इस दौरान स्प्रिचुअल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव में स्थानीय पार्षद जसमन सिंह सहित विख्यात समाजसेवी रविन्द्र सिंह विल्ला बतौर विशेष अतिथि उपस्थित थे।क्षेत्रीय पार्षद जसमन सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान समूचे विश्व में आध्यात्मिक चेतना की अलख जगा रहा है। राजयोग कोर्स तथा मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलती है,जो सफल एवं सुखद मानव जीवन के लिए आवश्यक है।

मुख्य वक्ता सिस्टर पूनम ने कहा समाज में चेतना जागृत करने, हमें अपने जीवन में विकारों को त्याग कर परमपिता परमात्मा से सच्चा प्रेम और समर्पण रखना चाहिए। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वागत करते हुए सभी को त्रिमूर्ति शिव जयंती की बधाई दी।
अन्य वक्ता ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।

रविंदर सिंह विल्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिव सत्य है, सनातन है, निराकार है और ज्योतिपुंज है।
इस अवसर पर भारी संख्या में ब्रह्मकुमारी उपस्थित रहे।