लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सचखंड निवासी संत साधू सिंह नानकसर कलेरा वालों की मीठी और भावभीनी याद में गुरुद्वारा नानकसर साहब में 46 वा सलाना महान गुरुमति समागम का आयोजन….

विश्व प्रसिद्ध धार्मिक संप्रदाय नानकसर कलेरा के बानी धन-धन बाबा नंद सिंह जी और उनके उत्तराधिकारी संत बाबा ईश्वर सिंह जी और सचखंड निवासी संत साधू सिंह नानकसर कलेरा वालों की मीठी और भावभीनी याद में गुरुद्वारा नानकसर साहब सेक्टर 28 चंडीगढ़ में 46 वा सलाना महान गुरुमति समागम का आयोजन किया जायेगा। 28 फरवरी दिन सोमवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ सुबह 10:00 बजे आरंभ होंगे। जिनका भोग 6 मार्च दिन इतवार को होगा, इसके उपरांत महान गुरमत समागम होगा जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक रागी और अलग-अलग संप्रदाय के महापुरुषों द्वारा कथा कर कीर्तन द्वारा हाजिरी भर के संतों को निहाल करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह सालाना महान गुरमत समागम मौजूदा संत बाबा गुरुदेव सिंह जी नानकसर चंडीगढ़ वालों की निगरानी में किया जाएगा। बलजीत सिंह ने बताया कि 6 मार्च दिन रविवार को बाबा जी की याद में खून दान कैंप सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक लगेगा। जिसमें नौजवान अपना कीमती खून लोगो की जान बचाने के लिए देंगे। इस मौके पर भाई सतवंत सिंह सोनू चंडीगढ़ हेड रागी भाई गुरसेवक सिंह चंडीगढ़ और कई सेवादार हाजिर थे। उन्होंने बताया कि इन महान गुरुमति समागम संबंधी संतों और सेवादारों की तरफ से बहुत जोर से तैयारी शुरू कर दी गई है।