लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीएम चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों को बोला ‘भइये’, पूर्वांचल नेताओं ने जताया रोष….

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ विवादित शब्द का इस्तेमाल किया है। इसको लेकर यूपी-बिहार के नेताओं में काफी रोष है और उन्होंने माफी मांगने की मांग की है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने कहा है कि चन्नी ने यूपी-बिहार के लोगों का अनादर किया है। उन्होंने एक रैली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सामने यूपी-बिहार के लोगों के लिए ‘भइये’ शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन उन्हें रोका नही, बल्कि प्रियंका गांधी खुश होकर तालियां बजा रहीं थीं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की यूपी-बिहार के लोगों के प्रति सोच क्या है।

शहर के पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के गोविंद राय, संजय बिहारी और राजीव पांडेय ने भी चन्नी के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में खुद को वहां की बेटी बताती हैं। यहां की महिलाओं, युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दों पर तीखी बहस करती हैं, लेकिन जब वो अन्य राज्यों में जाती हैं तो वो बाहरी हो जाती हैं और यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले को प्रोत्साहित करती हैं। कांग्रेस की ये दोगला रवैया है, जिसे यूपी-बिहार के लोगों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि बयान देने वाला भी कोई आम आदमी नहीं बल्कि पंजाब का मुख्यमंत्री है। जो यूपी-बिहार के लोगों को बाहर निकालने की बात कर रहा है। ये बहुत गलत है और चन्नी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।