लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम नगर निगम आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओंकार सिंह पहुंचे डेराबस्सी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सरदार कुलजीत सिंह रंधावा के पक्ष में प्रचार करने…..

पंजाब विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने हलके में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी चुनाव प्रचार अभियान के तहत चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ओमकार सिंह ओलख उर्फ सनी भी अपने दल-बल सहित आम आदमी पार्टी से डेराबस्सी प्रत्याशी सरदार कुलजीत सिंह रंधावा के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंच गए हैं। काबिले जिक्रे है कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम में अपनी बेहतरीन उपस्थिति दर्ज करवाई है। ओमकार सिंह ओलाख ने हार के बावजूद कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे नंबर पर रहे थे।

ओमकार सिंह के पास आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मे जनरल सेक्रेटरी का पद है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पार्टी ओर उनके प्रत्याशी का प्रचार करने का निर्णय लिया है। उनके साथ जितेंद्र सरपंच, बावा, गुरिंदर, विर्क, हैप्पी, रिंकू, हनी, दिग्विजय, रिषभ व करण भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इन लोगों ने सोचा है कि डेराबस्सी हल्के से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा की पूरी मदद करेंगे और इस इलाके से जितवा कर डेराबस्सी इलाके की जनता की सेवा करेंगे।