लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पूर्व मेयर श्री देवेश मोदगिल व करण वासुदेव ने शहर वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी….

सर्दियों में जलती आग की गर्मी, तिल और मूंगफली की रेवड़ियों, हर्षोल्लास का त्योहार लोहड़ी आ गया है। हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ शहर के पूर्व मेयर श्री देवेश मोदगिल और करण वासुदेव ने शहर वासियों को लोहड़ी पर्व और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लोहड़ी पर्व के बारे में बताया, कि लोहड़ी का दिन दुल्ला भट्टी और सुंदरिये-मुंदरिये की याद में जश्न मनाया जाता है। लोग खेत खलिहानों में या शहरों के मैदानों में लोग एकठ्ठे होकर आग जलाते हैं। इस आग के चारों ओर गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों का जश्न मनाया जाता है।

बधाई के साथ साथ मोदगिल ने शहर वासियों से कहा कि इस साल भी कोरोना महामारी के चलते लोहड़ी का त्योहार लोग गाइड लाईन का पालन करते हुए मनाएंगे। लेकिन दिलों में उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं होगी।

करण वासुदेव ने भी इस बात पर जोर देते हुए कहा, कि लोग त्योहार के साथ-साथ मास्क और विशेष दूरी का ध्यान रखें, क्योंकि दो-तीन दिन से लगातार फिर से कोरोनावायरस के केस काफी संख्या में बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।