लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राशि भसीन ने जारी किया अपने वार्ड (नंबर 10) के लिए विजन डॉक्यूमेंट….

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 10 से भाजपा की प्रत्याशी राशि भसीन ने आज चंडीगढ़ भाजपा की तर्ज पर वार्ड नंबर 10 के लिए अपना घोषणा पत्र विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। काबिले गौर है कि राशि भसीन कर्मठ और युवा नेत्री है जिन्हें भाजपा से पहली बार टिकट मिला है और वह आश्वस्त है कि युवा होने के कारण और कर्मठहोने के कारण अवश्य ही लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगी। राशि भसीन को अपने पति और अपने परिवार का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है वैसे भी राशि भसीन का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।

1.सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, वार्ड में सफाई कर्मी की संख्या बढ़ाई जाएगी। सेक्टर में पढ़ने वाली मार्केट में रात्रि के समय सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाएगा। 2. वार्ड के सभी पार्कों की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। फूल पौधों, रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था, एलईडी लाइट, हरियाली में रंग बिरंगी पेंटिंग के साथ बच्चों के लिए झूले लगवाए जाएंगे। पुराने झूलों का नवीनीकरण किया जाएगा और आगे भी उनका रखरखाव किया जाएगा। 3.वार्ड में पढ़ने वाले मुख्य चौक राउंटअबाउट की सुंदरता पर जोर दिया जाएगा। 4. वार्ड में सीवर व पेयजल की व्यवस्था सही व सुचारू रूप से चलाई जाएगी, संपूर्ण सीवर लाइन की सफाई व नवीनीकरण किया जाएगा। 5.विद्युत विभाग को निजी करण से रोका जाएगा। 6.वार्ड की मार्केट में सुधार करते हुए पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। 7. सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और वार्ड की हर सेक्टर में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। 8.शादी विवाह वाले कार्यक्रमों के लिए वार्ड में सामुदायिक केंद्रों का आधुनिकरण में नवीनीकरण किया जाएगा। सेक्टर 29 के समुदायिक भवन के स्थान पर नया आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। 9.समुदायिक केंद्र में बैडमिंटन कोर्ट एवं अन्य खेलों की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों व बुजुर्गों के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। 10. महिलाओं व युवाओं के लिए अलग-अलग इंडोर जिम की व्यवस्था होगी। 11. वार्ड की हर घर की प्रॉपर्टी आईडी व पूरे घर के विवरण का साइन बोर्ड लगाया जाएगा। 12.सेक्टर 28 व 29 में नए ई- संपर्क सेंटर का निर्माण होगा। 13.वाक्य सेक्टर में शिकायत निवारण केंद्र स्थापित होंगी। 14. वार्ड वासियों को केंद्र सरकार की हर तरह की योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक सेक्टर में एक निशुल्क केंद्र स्थापित किया जाएगा। 15.वार्ड में एलईडी लाइट लगाकर डार्क स्पॉट मुक्त किया जाएगा। 16. वार्ड के अंदर व बाहर की सड़कों की रखरखाव व निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। 17.बरसाती नालों की सफाई व पानी की निकासी पर ध्यान दिया जाएगा। 18.सरकारी मकानों के रखरखाव व नवीनीकरण पर ध्यान दिया जाएगा सफेदी, बिजली, सेनेटरी आदि समस्याओं को समय पर ठीक कराया जाएगा। 19. मार्केट में आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। सहज सफाई केंद्रों का अच्छा रखरखाव करेंगे। अनावश्यक पेड़ों की छटाई करवाएंगे 20। मकानों दुकान अथवा भवनों मे जरूरत के अनुसार हुए बदलावों को नियमित करेंगे।