लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आने वाले नगर निगम के चुनाव मैं आम आदमी पार्टी ने किए कुछ उम्मीदवार के नाम फाइनल….

आम आदमी पार्टी की तरफ से आने वाली नगर निगम के चुनावों के मद्देनजर कुछ उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया गया है। इनमें से एक नाम अंजू कत्याल है, उनके बारे में छानबीन करने पर पता चला कि वह एक सोशल महिला है जो अपने आसपास के लोगों से मिलनसार स्वभाव के चलते लोकप्रिय हैं। मूल रूप से अंबाला निवासी अंजु कत्याल की शादी चंडीगढ़ निवासी सतीश कत्याल से हुई और पिछले 25 वर्षों से चंडीगढ़ में ही सक्रिय हैं। उनके पति का खुद का कारोबार है।

बातचीत के दरमियान अंजू कत्याल ने बताया कि उनका राजनीति में आने का कोई विचार नहीं था ओर अपने सोशल लाइफ वाले जीवन से बहुत खुश थी तथा एन्जॉय कर रही थी लेकिन वर्तमान राजनीतिक पार्टियों की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें लगा कि राजनीतिक रूप से सक्रिय होने का सही वक्त आ गया है। क्यूंकि ऐसा लगा की सीट पे बैठ के समाज के लिए ज्यादा काम किया जा सकता है। बची बात अपने लिए राजनीतिक पार्टी चुनने की, तो दिल्ली में रह रहे अपने रिश्तेदारों से बात करने पर पता चला कि आम आदमी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है। लोग उनसे काफी खुश है तो दिल्ली की तर्ज पर ही पर उन्होंने लोगों से बात की और महसूस किया कि यही एक पार्टी है जो वर्तमान समय में अपनी बातों पर और वादों पर पूरा उतरती है इसलिए इनका दामन थामा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके लोग और कांग्रेस से परेशान लोग निश्चित ही तीसरे विकल्प के रूप मे हमें ही चुनेंगे। अपने बारे में बात करते हुए उन्हें बताया कि वह एक कर्मठ व जागरूक महिला है, जो अपने अधिकार और कर्तव्य दोनो के प्रति समान रूप से सचेत हैं साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी को भी बखूबी समझती है।