लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली 6 गर्ल्स प्लेयर्स को किया सम्मानित….

02 स्पेशल गर्ल प्लेयर्स ने बैडमिंटन और नेटबॉल चैंपियनशिप में देश का बढ़ाया गौरव। चंडीगढ़(हरजिन्दर चौहान):- अब से नहीं बल्कि शुरुआत से ही हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहीं | यहाँ हम बात करेंगे खेल के क्षेत्र की। तो आज हम ऐसी ही गर्ल प्लेयर्स के नाम आपको बताएँगे, जिन्होंने खेलकूद के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है और अपने खेल में वे परफेक्ट रहीं।

कुश्ती हो, क्रिकेट हो या फिर ओलम्पिक, भारतीय महिलायें खेल के हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहीं है। महिला खिलाड़ियों की संख्या में काफ़ी वृद्धि हुई है और यह एक सकारात्मक बदलाव है। ये महिला खिलाड़ी देश में तो कमाल कर ही रहीं हैं, विश्व स्तर पर भी चमक रहीं हैं। इन खिलाड़ियों मेंआत्म-विश्वास गजब का है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में वे अपने आत्मविश्वास को नहीं खोती हैं और उसके लिए वे प्रशंसा की पात्र हैं। यहां ऐसे ही महान भारतीय महिला खिलाड़ियों की सूची दी गई है। बाधाओं के बावजूद, ये खिलाड़ी आगे बढ़ रहीं हैं और सबको संदेश दे रहीं है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। विभिन्न वैश्विक खेल आयोजनों में, भारतीय महिला खिलाड़ियों पर मेडलों की बारिश इस बात का प्रमाण है।

वर्तमान भारत में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं। विशेषकर खेलकूद मे न केवल अपनी प्रतिभा से लोहा मनवा रही हैं, बल्कि अहम मुकाम भी हासिल कर लिया है। कुछ गर्ल प्लेयर्स ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करके भारत और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। ऐसी ही 06 गर्ल प्लेयर्स को ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के सेक्रेट्री अशोक कुमार मान मुख्य अतिथि थे। जबकि डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के को ऑर्डिनेटर नील रोबर्ट सहित समाजसेवी अस्तिन्दर कौर भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। सम्मानित होने वाली 02 स्पेशल गर्ल प्लेयर्स की कोच शीतल नेगी सहित एन सी सी चंडीगढ़ यूनिट की ट्रेनर कमलजीत कौर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में पर्वतारोही रमनजोत कौर (अफ्रीका और यूरोप का सबसे ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई (100 से ज्यादा मेडल ), एथलेटिक्स जसलीन कौर (90 से ज्यादा मेडल ), कल्पना (70 मेडल्स ) और आरती (40 मेडल्स) तथा 02 स्पेशल चाइल्ड काजल- तलवार बाजी (100 से ज्यादा मैडल) ओर श्रुति गदा स्पोर्ट्स (02 मैडल ) स्पोर्ट्स फील्ड में इन लड़कियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक हासिल किए। इनमें एक बात समान है कि सभी जुनूनी, मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित हैं।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंद्र सिंह विल्ला ने कहा कि इन गर्ल प्लेयर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है।