लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

द फर्स्ट मिस इंडिया टीन 21 कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन…

ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट्स द फर्स्ट मिस इंडिया क्वीन 21ओर द फर्स्ट मिस इंडिया टीन 21 कंपटीशन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन गोवा के नोवोटेल डोना सिलविया रिसोर्ट में किया गया। शो मे मॉडल और एक्ट्रेस हिना खान और दीप्ति गुजराल के अलावा बहुत ही गणमान्य और मशहूर हस्तियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई। देश के विभिन्न हिस्सों से मॉडल्स ने हिस्सा लिया था।

चंडीगढ़ से भी स्टेप्स ग्रोइंग अकैडमी की ब्राइट स्टूडेंट कनिष्का भगत ने हिस्सा लिया था। लगातार 3 दिन चले इस इवेंट में कनिष्का ने सवाल सवाल-जवाब राउंड में सबका दिल जीता और अपने नाम मिस कॉन्फिडेंट का खिताब करवाया। कनिष्का को न केवल क्राउन मिला बल्कि ट्रॉफी और सेशे के साथ उसने ₹10000 का नगद पुरस्कार भी जीता। स्टेपस ग्रोइंग से गौरव महाजन ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि जल्द ही चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करके इस उपलब्धि को सबके सामने पेश करेंगे।

वही स्टेपस ग्रोइंग की संचालिका शिवि महाजन ने अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद कनिष्ठा को दिए ताकि वह भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।