पीजीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार मुंजाल ने किया खुलासा….
पीजीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार मुंजाल ने खुलासा किया की चंडीगढ़ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए पीजीआई में ऐसी विचारधारा और तत्वों का प्रचार, संरक्षण और समर्थन कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जो कि पार्टी विचारधारा से भी सम्बंध नहीं रखते और जिन्होंने बिना चुनाव और अवैधानिक तरीके से खुद को अध्यक्ष घोषित किया हुआ है। ये भाजपा नेता पार्टी के हर निर्देश को दरकिनार कर खुद अपना प्राचार करने में लगे है।


