लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री तख्त द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि….

श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी की अगुवाई में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शहीद बेअंत सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे मीडिया प्रभारी पंचम चौहान जिला प्रधान बबलू मिश्रा ब्लॉक सचिव अंचल सिंह चंडीगढ़ जीरकपुर हिंदु तख्त के प्रचारक अमित मिश्रा साहिल बेदी हंसराज शर्मा एवं महिला विंग की ममता राणा नीरू गुप्ता के साथ काफी संख्या में शहीद बेअंत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जीरकपुर शालीमार एनक्लेव में एकत्रित हुए।

तिवारी ने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद का सफाया शहीद सरदार बेअंत सिंह जी ने किया था वह बहुत ही काबिले तारीफ था। लेकिन कुछ बुजदिल लोगों ने सरदार बेअंत सिंह जी की जान ले ली वह बहुत ही घिनौनी हरकत थी।

तिवारी ने यह भी कहा कि जो दोषी हैं सरकार उनको तुरंत फांसी की सजा दे और बयान सिंह परिवार को न्याय दिलाएं, नहीं तो न्याय के प्रति सभी का विश्वास उठ जाएगा।

अंत में श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो लोग देश विरोधी बातें करते हैं उनके ऊपर सरकार तुरंत कार्यवाही करें, नहीं तो श्री हिंदू तख्त के सभी कार्यकर्ता सड़कों पर आएंगे और देश विरोधी संगठनों का पुरजोर विरोध करेंगे। अगर किसी तरह की भी कोई भी कानून व्यवस्था खराब होती है उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।