लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जीरकपुर वधावा नगर में बिजली समस्या निवारण हेतु नए अपग्रेड ट्रांसफार्मर का सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा उद्घाटन…..

Featured Video Play Icon

आज 15.07.2021 जीरकपुर (बलटाना) के वार्ड नंबर 7 में पड़ते वधावा नगर में विकास नगर के लोगों की समस्याओं को देखते हुए 100 किलो वाट के ट्रांसफार्मर को 200 किलो वाट में अपग्रेड किया गया। इस नए अपग्रेड ट्रांसफार्मर का विधिवत तौर पर हलका डेराबस्सी इंचार्ज, सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो जी ने कहा कि बहुत ही जल्द बलटाना के लिए एक नया ग्रिड बनकर तैयार होने वाला है, जिससे बलटाना क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्या का स्थाई हल निकल जाएगा।

उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्द पूरे डेराबस्सी हल्के को नहरी पानी के साथ जोड़ा जा रहा है जिसके लिए 35 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डालने का कार्य शीघ्र अति शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे पूरे क्षेत्र में पानी की कम दबाव की समस्या सदा के लिए समाप्त हो जाएगी और हलके के लोगों को पीने का पानी निर्विघ्न तौर पर मिलता रहेगा।

इस मौके पर वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा, वार्ड नंबर 1 से पार्षद श्रीमती उषा राणा उनके पति समाजसेवी प्रताप सिंह राणा, वार्ड नंबर 4 से अनिल जैन तथा उनकी पार्षद पत्नी सुनीता जैन एवं सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो जी का श्रीमती शिवानी गोयल पार्षद वार्ड नंबर 7 में वहां पहुंचने पर धन्यवाद व्यक्त किया तथा शिवानी गोयल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में आने वाले समय में विकास कार्यों की बाढ़ आने वाली है।