चंडीगढ़ पूर्व मेयर आशा जसवाल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से छुट्टी…

पंचकूला कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा बनी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष। चंडीगढ़, पूर्व मेयर और पार्षद आशा जसवाल को बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा के उपाधयक्ष के पद से हटा दिया गया। सोमवार को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सूची जारी की गई। खास बात है कि हरियाणा से लतिका शर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कालका से पूर्व विधयाक रह चुकी है। लतिका को राष्ट्रीय मोर्चे में अहम पद मिलने से उनके करीबीयों में उत्साह है। जब कि चंडीगढ़ महिला मोर्चा में से किसी भी महिला कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर के लायक नही समझा गया।
आशा जसवाल खुद भी चंडीगढ़ महिला मोर्चा में अहम पद और जिम्मेदारी रखती है। सूद गुट को झटका। पार्टी खेमे में यह चर्चा का विषय बन गया है।