लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रशासन से मांग “चंडीगढ़ में खोली जाए ऑड इवन से दुकानें” – अशोक तिवारी……

श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ के अंदर जिस तरह से प्रशासन द्वारा दोहरी मानसिकता के आधार पर दुकानें खुलवाई है, वह बहुत ही निंदनीय है। अगर प्रशासन को शहर बचाना है तो एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन लगाना होगा, नहीं तो जिस तरह से हालात चंडीगढ़ के अंदर हैं दुकानें बंद करवाई गई हैं लेकिन दुकानदार प्रशासन के विरुद्ध जाकर दुकाने चोरी से खोल रहा है और बिक्री लगातार चालू है। जिससे प्रशासन का नुकसान तो हो रहा है साथ ही करोना बीमारी और ज्यादा फैल रही है। चंडीगढ़ में लगातार जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं यह बहुत ही चिंता का विषय बना हुआ है। तिवारी ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ के अंदर लॉकडाउन लगा रहे हैं तो ऑड – इवन के हिसाब से दुकानें खोलने का आदेश दिया जाए जिससे चंडीगढ़ के व्यापारियों के साथ-साथ वह मजदूर जो पलायन करने को मजबूर हो चुके हैं वह भी अपना जीवन यापन कर सकें।

तिवारी ने यह भी कहा कि एक तरफ प्रशासन शहर के अंदर लॉकडाउन का हुक्म देता है दूसरी तरफ मोबाइल की दुकान, किराना दुकान, दूध की दुकान, फास्ट फूड होटल खोलने का हुक्म भी देता है जिससे अफरा-तफरी का माहौल पूरे शहर के अंदर बना हुआ है। अगर चंडीगढ़ को बचाना है तो चंडीगढ़ को एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन प्रशासक को लगाना होगा सिर्फ दूध की दुकानें खुली होनी चाहिए उसका भी टाइम तय करना चाहिए जिससे चंडीगढ़ में करोना के केस घट सकते हैं साथ ही तिवारी ने चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रही है, बहुत ही प्रशंसनीय है, सभी प्रदेशवासियों को पुलिस के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक चौक में खड़े होकर ड्यूटी करने वाले पुलिस मुलाजिम अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपने परिवार की परवाह न करते हुए, आप सब की सुरक्षा में दिन रात लगे रहते हैं। हमें उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए एवं मदद करनी चाहिए ना कि पुलिस के साथ उलझना चाहिए तिवारी ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ का स्वास्थ्य विभाग बहुत अच्छी तरह से सभी मरीजों की सेवा कर रहा है उनके भी साथ हमें अच्छा व्यवहार करना चाहिए स्वास्थ्य विभाग अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने परिवार की जान की परवाह न करते हुए हम सब की सेवा में दिन रात लगा हुआ है हम सबको भी उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए

अंत में तिवारी ने कहा कि मैं सभी शहरवासियों से श्री हिंदू तख्त की ओर से अपील करता हूं अपने घर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रहें बिना वजह से घर के बाहर ना निकले। अगर किसी को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो एक दूसरे का सहयोग करें। हमारा संगठन आप सबकी मदद के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

अगर आप किसी को भी किसी भी तरह की मदद चाहिए आप हमारे नंबर पर 98150 25375 संपर्क कर सकते हैं