लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ मेयर के खिलाफ उनकी ही पार्टी के भीतर बना माहौल

निगम सदन की वर्चुअल बैठक स्थागित होने के बाद मेयर राजबाला मलिक के खिलाफ उनकी ही बीजेपी पार्टी के भीतर माहौल बन गया है। कहा जाता है कि  पूरे घटनाक्रम पर मंथन को लेकर  पार्टी को शाम को आपकातलीन बैठक बुलाई गई। सदन की वर्चुअल बैठक से किनारा करने वाले पार्षदों ने पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि इसमें तीन चार पार्षद हिस्सा नहीं ले सके। पूरे वाक्य से मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की अटकले लगाई जा रही है। हालांकि बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन निगम अधिकारियों के रवैये को लेकर सवाल तो उठाए गए ही साथ ही मेयर पर भी अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा गया। कुल मिलाकर बीजेपी की गुटबाजी और दो फाड़ राजनीति भी खुलकर सामने आई है।
बैठक में मेयर के सहयोगी और कनिष्ठ पद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तक ने शिरकत कर एक तरह से नाराजगी भी जाहिर कर दी। पूरे घटनाक्रम में यह भी संदेश गया कि केंद्र और केंद्रित शासित प्रदेश में बीजेपी की सत्ता होने के बाद भी गुटबाजी पर विराम नहीं लग पा रहा है। पूरे परिदृश्य में सांसद-पार्षदों के बीच  तालमेल का अभाव भी उभरकर सामने आया है। नगर सांसद निगम की एक्स-आॅफिशियो मेंबर है,जो इस तरह की स्थिति के हल के लिए उपयुक्त हो सकती थी।