लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री हिंदू तख्त ने किसानों को दिया समर्थन………..

आज जीरकपुर में जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज जी के दिशा निर्देशों से श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी एवं मनीष कुमार दुबे प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ श्री हिंदू तख्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मीटिंग बुलाई गई मीटिंग में किसान विरोधी बिल की घोर निंदा करते हुए सभी संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा की और कहा कि हम सब अपने-अपने क्षेत्र में किसान आंदोलन को समर्थन करते हैं एवं जरूरत पड़ी तो श्री हिंदू तखत दिल्ली कूच करेगा तिवारी ने कहा कि जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों से हमारी सारी टीम लगातार किसानों के समर्थन में धरने प्रदर्शन कर कर रहे हैं

तिवारी ने यह भी बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल पारित किया है इससे साफ लगता है की सरकार जिस तरह से 2014 के इलेक्शन में जो वादे किए उन वादों को पूरा नहीं किया उसी तरह अब किसानों के साथ धोखा कर रही है अंत में मनीष कुमार दुबे प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ श्री हिंदू तक ने कहा कि अगर सरकार टाइम रहते बिल को वापस नहीं लेगी तो यह धरना प्रदर्शन और तेज किया जाएगा

मनीष कुमार दुबे ने कहा कि जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों से लगातार हमारी टीम कार्य कर रही है दुबे ने यह भी कहा कि जिस तरह से प्रशासन किसानों के ऊपर f.i.r. कर रहा है यह बहुत निंदनीय है हम इसकी घोर निंदा करते हैं अगर प्रशासन किसानों से धक्का करेगा तो हम किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे हम एक किसान के बेटे हैं किसान किस तरह से फसल को पालता है मनीष कुमार दुबे (बबलू) ने यह भी कहा कि जिस तरह से लोग अपने परिवार की पालन-पोषण करते हैं अपने बच्चे का पालन पोषण करते हैं उसी तरह किसान अपनी फसलों का पालन पोषण करता है

किसानों का दर्द समझना बहुत जरूरी है अगर केंद्र सरकार टाइम रहते नहीं समझती है तो हमारा संगठन दिल्ली को कूच करेगा