लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री हिंदू तख्त ने दी शहीद बेअंत सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि…….

Featured Video Play Icon

जीरकपुर ढकोली शालीमार एनक्लेव में अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों से चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री हिंदू  तख्त मनीष कुमार दुबे एवं श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी की अध्यक्षता में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शहीद स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई,. श्री हिंदू  तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद को जड़ से खत्म  शहीद-ए-आजम स्वर्गीय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जी ने किया अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी उसी सोच में श्री हिंदू तख्त पहरा दे रहा है

तिवारी ने कहा कि श्री हिंदू तख्त किसी भी कीमत में पंजाब में आतंकवाद को नहीं पनपने देगा जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा विदेश में बैठा गुरवंत सिंह पन्नू जोकि लगातार सोशल मीडिया के ऊपर अपनी बयानबाजी करके युवाओं को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन पंजाब का युवा देश का युवा किसी भी कीमत में उस दिशा में नहीं जाएगा साथ ही तिवारी ने यह भी कहा कि जो लोग विदेश में बैठकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहेंगे उनको श्री हिंदू  तख्त एवं हिंदू सिख भाईचारा मुंह तोड़ जवाब देगा साथ ही तिवारी ने पाकिस्तान में बैठे आई एस आई के सहारे गोपाल चावला पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है वह किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो मुट्ठी भर लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं उनको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा सभी हिंदू सिख भाईचारा एक साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होगा इन कट्टरपंथियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरा पंजाब ही नहीं हरियाणा चंडीगढ़ और पूरा देश एकजुट हो चुका है जिस तरह से गुरवंत सिंह पन्नू की लगातार अपील के बावजूद हमारे देश का युवा उसके बहकावे में नहीं आया।

अंत में चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे बबलू ने कहा कि जिस तरह से कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने के लिए देश की एकता और अखंडता तोड़ने के लिए बयानबाजी दे रहे हैं वह संभल जाएं पंजाब का युवा किसी भी कीमत में पंजाब का माहौल देश का माहौल खराब नहीं होने देगा श्री हिंदू तख्त की टीम जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशा निर्देशों पर अलग-अलग शहरों अलग-अलग प्रदेशों में काम कर रहे हैं जो देश की एकता और अखंडता तोड़ना चाहते हैं उनको श्री हिंदू तख्त की खुली चेतावनी है वह आमने सामने आकर कहीं भी किसी भी जगह में कि हिंदू  तख्त मुकाबले के लिए तैयार है श्री हिंदू तख्त का इतिहास रहा है जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं देश की एकता और अखंडता तोड़ना चाहते हैं श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत श्री विभूषित जगतगुरु पंचानंद गिरि महाराज हमेशा ही उनको जवाब देते आए हैं उसी कड़ी में उनके दिशा-निर्देशों से श्री हिंदू तख्त एवं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की पूरी टीम कट्टरपंथियों से लड़ाई के लिए तैयार है किसी भी कीमत में पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा आज इस मौके पर श्रद्धांजलि देने के लिए नरेंद्र राय पंचम चौहान अमित पांडे रुदल सिंह राजीव सिंह राजेंद्र यादव नरेंद्र राय के अलावा कई धार्मिक सामाजिक संगठन के लोग एकत्रित हुए,