लाइव कैलेंडर

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आज इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 चंडीगढ़ में सम्मान समारोह के साथ पौधरोपण का कार्य किया गया

आज दिनांक 16 अगस्त 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 चंडीगढ़ में कुमार ट्रांसपोर्ट पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई व्यापारी भाइयों को सम्मानित किया गया। व तत्पश्चात सभी ने मिलकर पौधारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर शहर के पूर्व मेयर व मौजूदा पार्षद श्री देवेश मौदगिल, हिंदू तख्त के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, व्यापारी नेता करण वसुदेव व सिद्धांत मोदगिल मौजूद थे।

सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए समय समय पर कार्य करते रहेंगे क्योंकि अगर पर्यावरण ही नहीं होगा तो हम कहां से होंगे। हमें जरूरत की सभी चीजें इस पर्यावरण से ही मिल रही है, और सबसे बड़ी बात कि आजकल दिन भर दिन पेड़ काटे जा रहे हैं और लोगों का बीमार होने का सबसे बड़ा कारण यही है क्योंकि पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है।

हम व्यापारियों को ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि वह पौधारोपण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।