लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

आज पूरे राज्य में आशा वर्कर यूनियन द्वारा हड़ताल का पहला दिन

Featured Video Play Icon

आज दिन शुक्रवार आशा वर्कर्स की हड़ताल के पहले दिन की मीटिंग गुरुकुल स्कूल पंचकूला में हुई। जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान रमा के नेतृत्व में की गई। रमा ने बताया की पूरे जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी और आशा वर्कर और सभी तरह के मजदूर आज हड़ताल पर है, क्योंकि सरकार मानो गूंगी और बहरी हो गई है। क्योंकि सरकार को हमने लिखित रूप में कई बार मांग पत्र दिया है। लेकिन आज तक उन मांग पत्रों पर किसी तरह की भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

रमा ने कहा की आज हड़ताल का पहला दिन है, और यह हड़ताल हमारी 8 अगस्त तक चलेगी उसके बावजूद अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो हम 9 तारीख को एक बहुत बड़ी संख्या में सभी मजदूर मिलकर सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। उसके लिए चाहे हमें अपने गिरफ्तारियां क्यों न देनी पड़े।

रमा ने कहा कि इतनी महंगाई होने के बाद भी आज आशा वर्कर्स को सिर्फ ₹4000 महीना ही दिया जाता है जो कि सबसे न्यूनतम वेतन है। इससे अधिक तो अस्पताल में झाड़ू और पोछा का काम करने वाले लेते हैं। तो सरकार से एक बार फिर से हम गुहार लगाते हैं, कि कृपया सरकार हमें समान काम समान वेतन लागू करें और हमारी नौकरियों को पक्का करें।

जारीकर्ता
रमा – जिला प्रधान
78370-47490
सीटू पंचकूला हरियाणा