लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तीन महीने में पूरा होगा कार्य, सीवरेज व पार्किंग की समस्या का भी होगा समाधान : जसबीर सिंह बंटी…..

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर: गांव अटावा में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई पेवर ब्लॉक लगाने, गलियों की मरम्मत तथा पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के कार्य का आज शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर गांव के सोहन सिंह ने नारियल तोड़कर विकास कार्य की शुरुआत करवाई। मार्केट प्रधान विजय कुमार ने भोग लगाया, जबकि बहादुर सिंह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जगतार कौर ने भी कार्य की शुरुआत में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओ साहिल ठाकुर ने बताया कि पूरे कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी सेंटर, जिसमें आंगनवाड़ी एवं डिस्पेंसरी संचालित हो रही हैं, उसके चारों तरफ पार्किंग के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके अलावा गांव अटावा की ऊबड़-खाबड़ एवं ऊंची-नीची गलियों की नए सिरे से मरम्मत कर उन्हें बेहतर एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।

पूर्व वरिष्ठ उप महापौर एवं पार्षद वार्ड नंबर 24 जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि गलियों की मरम्मत के साथ-साथ क्षेत्र की सीवरेज समस्या का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां आवश्यकता होगी, वहां सीवरेज की मरम्मत कर व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

इसमें लगभग 60 प्रतिशत नए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत पुराने लेकिन अच्छी स्थिति वाले पेवर ब्लॉक्स को साफ एवं व्यवस्थित करके दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पुराने उपयोगी पेवर ब्लॉक्स का सदुपयोग होगा और विकास कार्य को बेहतर एवं व्यावहारिक तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि गांव की गलियों के साथ-साथ गांव के बाहर खाली पड़ी जगहों पर भी पार्किंग के लिए पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे गांव में लंबे समय से बनी हुई पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि गांव अटावा सहित वार्ड नंबर 24 में सड़क, सीवरेज, पार्किंग, सफाई, पार्कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों एवं वार्डवासियों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस गति से गांव अटावा और वार्ड नंबर 24 में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, उससे क्षेत्र की तस्वीर लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने कार्य शुरू करवाने के लिए पार्षद एवं संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद किया और कार्य के समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होने की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रधान राजकुमार शर्मा, बीट इंचार्ज संदीप कुमार, विकास कुमार,सुरेश कुमार, जेई प्रदीप कुमार, ठेकेदार रमनदीप, शिव कुमार, देसू, दीपक कुमार सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।