लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

धर्म बहादुर जैन बने JITO चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन…..

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) चंडीगढ़ चैप्टर की वार्षिक जनरल हाउस बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत फाइनेंस सेक्रेटरी सुधीर जैन द्वारा वर्ष 2024-2026 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। सदस्यों ने आय-व्यय के विवरण पर चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित किया।

बैठक में निवर्तमान चेयरमैन लोकेश जैन के कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक कार्यों की सदस्यों ने सराहना की।

इसके पश्चात चुनाव अधिकारी अरुण जैन ने वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में धर्म बहादुर जैन को JITO चंडीगढ़ चैप्टर का नया चेयरमैन चुना गया। उन्होंने लोकेश जैन का स्थान लिया है। वहीं, संगठन में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए निवर्तमान चेयरमैन लोकेश जैन को एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम में महावीर जैन एवं मुकेश जैन को वाइस चेयरमैन, मनीष जैन को चीफ सेक्रेटरी तथा समीर जैन को कैशियर (कोषाध्यक्ष) की जिम्मेदारी दी गई है

नवनिर्वाचित चेयरमैन धर्म बहादुर जैन ने कहा कि वे JITO के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सदस्यों के बीच सहयोग एवं व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने तथा समाज सेवा के कार्यों को और गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा सामूहिक प्रयासों से JITO को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।