लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्राचीन कला केंद्र के सहयोग से भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत….

“भजन संध्या—एक शाम राधा-माधव के नाम”का आयोजन सेक्टर-35 बी, चण्डीगढ़ स्थित एम.एल. कोसर ऑडिटोरियम, प्राचीन कला केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में पवन कुमार गर्ग मुख्य अतिथि व तरुणा भगतियार एवं मेहक अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुई।

संस्था अध्यक्ष सोमेश गुप्ता ने सभी का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि सृजन संस्था पहले ‘ग़ज़ल संध्या’ और ‘गीतों भरी शाम’ का आयोजन भी कर चुकी है।

इसी क्रम में यह भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश अत्रेय द्वारा किया गया। राधा कृष्ण के मीठे मीठे भजनों से सजे इस कार्यक्रम में प्रमुख भजन प्रस्तुतियां हुई जिनमें प्रमुख रूप से कार्यक्रम के म्यूजिक डायरेक्टर एवं प्राइम वोकलिस्ट सोमेश एवं ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना,

हे राम! हे राम!, मुझे चरणों से लगा ले, अच्युतम केशव कृष्ण दामोदर रही। इनके अलावा सोमेश गुप्ता एकल में पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, ड्यूइट में मीनू के साथ लगन तुमसे लगा बैठे, निधि के साथ एक नजर कृपा की कर दो, तरुणा के साथ माये री मैंने गोविंद लीन्हों मोल एवं दरश बिन दुखन लागे नैन प्रस्तुत किया।

एकल गायन में म्हारो प्रणाम एवं जमुना किनारे मोरा गाँव मीनू द्वारा, वो काला इक बाँसुरी वाला, सुप्रिया सेन गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया

कोरस गायन में रुचि कपूर, रमा गुप्ता, कीर्ति शर्मा, कवलजीत कौर, विजय सिंगला, राजिंदर गुलरिया, विवेक धामी और सी.पी. सिंह I

संगीत संगत में रॉबिन गुलरिया—कीबोर्ड, प्रतीक—गिटार तथा राजेश—तबला पर रहे।

आयोजकों ने संगीत एवं भक्ति प्रेमियों से आज इस विशेष भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राधा-माधव के भजनों की सुरमयी एवं भक्तिमय संध्या का आनंद लिया।

अंत में, सृजन उपाध्यक्ष निर्मल सूद द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

सोमेश

(सृजन अध्यक्ष)

संपर्क: 78886 95135