पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत….
पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से, चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सरोज सिंह चौहान जी, चेयरमैन श्री जे.पी.एस. गर्चा जी, श्री अनिल जी, श्री वर्मा जी ,और मीडिया एडवाइजर श्री अजय कुमार जी सहित सभी पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया गया। पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन के सभी सदस्यों के इस आत्मीय स्वागत, सम्मान और स्नेह के लिए दिल से हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है। हम फोटोग्राफर्स के बीच आपसी सहयोग, एकता, अनुशासन और भाईचारे को ही अपनी सबसे बड़ी ताक़त मानते हैं। एकता, सम्मान, भाईचारा, संगठन की मजबूती हैं।



