लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

युवा कांग्रेस ने बरौदा उपचुनाव के लिये बनाई रणनीति-मुकेश सिरसवाल

पंचकूला। युवा कांग्रेस पंचकूला की एक बैठक का आयोजन जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश सिरसवाल की अध्यक्षता में सेक्टर 8 में किया गया। इस बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचकूला प्रभारी शांतनु चौहान पहुंचे। जिनका मुकेश सिरसवाल ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस बैठक मेें आने वाले बरोदा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और शिवी चौहान ने कहा कि अधिक से अधिक युवा बरौदा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और बढ़चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करें। मुकेश सिरसवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है।

इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश सिरसवाल ने जिला पंचकूला में विधानसभा, जिला, ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिये नाम सौंप दिये हैं। ब्लाक अध्यक्ष बनाने के लिये प्रपोजल दे दिया है। जिस पर हाइकमान की मोहर लगते ही नामों की घोषणाा कर दी जाएगी।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, जिला उपाध्यक्ष डा. कादिर, महासचिव अभिषेक सैनी, सचिव करण दिवाकर, सचिव विवेक शर्मा, हल्का पंचकूला महासचिव बबलू, अंकुश निषाद, युवा साथियों ने भाग लिया। रायपुररानी, बरवाला, मोरनी, पिंजौर, कालका के युवा सदस्य मौजूद थे।