लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट का स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……

पंचकूला, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पार्क में “बाबे दा प्रसादा” स्वरूप फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिम एकता वेलफेयर महासंघ (रजि.) एवं सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक पंडित आर.के. शर्मा तथा ट्रस्ट के संचालक विक्रांत शर्मा ने लाल अमरूद, आंवला और कटहल जैसे फलदार पौधे लगाकर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं।

इस अवसर पर बताया गया कि प्रख्यात समाजसेवी पंडित आर.के. शर्मा एवं माता लक्ष्मी देवी ने वर्ष 2013 में पंचकूला से ट्राईसिटी में गऊ ग्रास सेवा रथ की शुरुआत कर समाज सेवा का एक प्रेरणादायी अभियान प्रारंभ किया था, जो आज भी निरंतर जारी है।

हिंद संग्राम परिषद् के प्रमुख महासचिव विक्रांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद् द्वारा 31 जुलाई को बरवाला गौशाला में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विशेष रूप से त्रिवेणी (बरगद, पीपल एवं नीम) के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिल सके।

अंत में पंडित आर.के. शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक शुभ अवसर—जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ या धार्मिक उत्सव—पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल का संकल्प लें। इसके अलावा एक पौधा देश के शहीदों के नाम का भी लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा ही मानव जीवन की सुरक्षा है और यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।