लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर कर रहे खिलवाड़ कॉलोनी निवासियों की जिंदगी के साथ

Featured Video Play Icon

मलोया कॉलोनी के अंदर कुछ झोलाछाप डॉक्टर अपने आप को भगवान समझने लगे हैं जो बिना किसी डिग्री के लोगों को अंग्रेजी दवाइयां बिना कुछ सोचे समझे दे देते हैं और वहां के लोग इतने मासूम है कि इन झोलाछाप डॉक्टर के ऊपर पूरी तरह से विश्वास कर लेते हैं इन लोगों के पास जो डिग्री है वह असली है या नकली उसकी भी जानकारी किसी को नहीं है और अस्पताल प्रशासन अधिकारी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं

कल एक डॉक्टर जिसको मिलाया कॉलोनी में बंगाली डॉक्टर के नाम से जाना जाता है उनसे पूछा गया कि आप कितने साल से काम कर रहे हैं तो उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि 20 साल से काम कर रहा हूं लेकिन उन्हें सिमटम के बारे में कुछ नहीं पता था की सिमटम किसे कहते हैं जिस डॉक्टर को लक्षण के बारे में नहीं पता वह डॉक्टर किसी मरीज का किस तरह से चेकअप करते होंगे ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ शायद पहले भी कोई कार्रवाई शुरू हुई थी लेकिन यह मुद्दा जल्द ही दबा दिया गया था
डॉक्टर साहब ने अपनी पढ़ाई 12वीं तक बताई और बताया कि मैंने 12वीं कक्षा में मेडिकल लिया हुआ था परंतु मेडिकल के बारे में डॉक्टर साहब को जानकारी नहीं थी ऐसे लोगों को पहले वैध के नाम से जाना जाता था लेकिन वही लोग अब वैध  कहलाना पसंद नहीं करते और अपने नाम के साथ डॉक्टर शब्द जोड़ लेते हैं जब डॉक्टर साहब की नजर कैमरे पर पड़ी तब डॉक्टर साहब ने कहा कि आप को वीडियो बनाने से क्या मिलेगा इसे बंद कर दीजिए हम बैठ कर बात कर लेते हैं ऐसे लोगों के पास पैसे की कोई कमी नहीं होती और यह लोग हर अधिकारी को खरीदने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ लोग बिक जाते हैं और कुछ लोग इसे मुद्दा बनाकर आगे बढ़ा देते है कुछ डॉक्टर तो इस बात से नाराज थे की उनसे उनकी डिग्री के बारे में पूछा गया
इस मुद्दे को लेकर कुछ पत्रकार आज सेक्टर 16 हॉस्पिटल पहुंचे वहां पर हस्पताल के एसएमओ और डायरेक्टर साहब से इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की गई परंतु डायरेक्टर साहब किसी मीटिंग में व्यस्त थे जिसके कारण उनसे इस विषय में कोई बातचीत नहीं हो पाई लेकिन इस विषय को लेकर दोबारा आवाज उठाई जाएगी