लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव, AAP की महिला लीडर्स कांग्रेस में शामिल….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज उस समय एक और बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों से जुड़ी कई सक्रिय महिला नेत्रियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं ने विधिवत रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कनु शर्मा पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सिंपल नैयर, जो दोनों आम आदमी पार्टी की महिला विंग में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं, ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इसके साथ ही युगांक्षीका और कुलजीत कौर, जो खेल जगत से जुड़ी होने के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी नई शामिल हुई महिला नेत्रियों ने एक स्वर में कहा कि वे आने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती से जिताने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियां और समावेशी सोच ही उन्हें इस मंच तक लेकर आई है।

इस मौके पर अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है, जो हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों से निराश होकर तथा कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखने वाले और समाज के अलग-अलग वर्गों में सक्रिय लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे।

लक्की ने यह भी कहा कि पार्टी निरंतर ऐसे समर्पित और सक्रिय व्यक्तियों को साथ जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress