लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फ्रंटियर बिस्किट ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट किया शुरू…..

चंडीगढ़:–राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना चुके फ्रंटियर बिस्किट ने अपने कार्य क्षेत्र में विस्तार करते हुए चंडीगढ़ में भी पर्दापण किया है। कंपनी ने चंडीगढ़ में अपना फ्रेंचाइजी आउटलेट की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ सेक्टर 23 स्थित अग्रणी रिटेल आउटलेट मेसर्स चुन्नी लाल मोहन लाल पर प्रोडक्ट्स की विशाल रेंज को प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्डा की टीम सहित गुरशरण बत्रा, राधेलाल बजाज, रविंदर सिंह बिल्ला, बलविंदर सिंह, बलजिंदर गुजरात और अवनीश बंसल सहित संजीव अग्रवाल व अन्य भी उपस्थित थे।

फ्रंटियर बिसकिट्स के जनरल मैनेजर प्रीत मोहिन्दर सिंह ने बताया कि फ्रंटियर बिसकिट्स 1921 की स्थापित कंपनी है व 105 वर्ष पुरानी कंपनी है और मूलतः पाकिस्तान से है। राजन सेठी जी द्वारा संचालित यह कंपनी की चौथी पीढ़ी हैं जो अब इस विरासत को आगे लेकर जा रहे हैं। दिल्ली के नारायणा से ऑपरेटिव फ्रंटियर बिसकिट्स ने देश के प्रमुख राज्यों व शहरों में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद अब चंडीगढ़ की तरफ रुख किया है। ट्राइसिटी में यह कंपनी का तीसरा फ्रेंचाइजी आउटलेट है। इससे पहले फ्रंटियर बिसकिट्स के पंचकूला और सेक्टर 38 में फ्रेंचाइजी आउटलेट हैं।

प्रीत मोहिन्दर सिंह ने रेंज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वीट बिसकिट्स, साल्टेड बिसकिट्स, रस्क, केक्स एंड मफिनस, पास्ता टी एंड कॉफ़ी, नमकीन, बाईट स्नैक्स, सेवरीज एंड स्नैक्स, मखाना एंड ज्वार स्टिक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल्स, फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न, डाइजेस्टिव एंड माउथ फ्रेशनर्स, शर्बत, रेडी टू इट – रेडी टू कुक और चॉकलेट एंड क्रीम वेफर्स सहित और भी बहुत सारी वैरायटी है। उन्होंने बताया कि फ्रंटियर बिसकिट्स के सभी उत्पाद खाद्य मापदंडों से परिपूर्ण व अपने बेहतरीन टेस्ट और गुणवत्ता से युक्त हैं।

मेसर्स चुन्नी लाल मोहन लाल के ओनर नरेश महाजन ने फ्रंटियर बिसकिट्स द्वारा उन्हें सौंपी गई फ्रेंचाइजी से उत्साहित होकर बताया कि चंडीगढ़ की एक प्रसिद्ध पंसारी की दुकान मैसर्स सीएम सुपर मार्केट है। नरेश महाजन ने कहा कि स्टोर की स्थापना 1965 में संस्थापक चुनीलाल और मोहन लाल द्वारा की गई थी। दुकान आयुर्वेदिक दवाओं में से निपटने के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है और दशकों में स्थानीय लोगों के बीच एक मजबूत प्रतिष्ठा अर्जित की है। यह परंपरागत हर्बल उत्पादों के साथ ग्राहकों की सेवा जारी रखे हुए है, जो शहर में अपनी दीर्घकालिक विरासत को बनाए रखे हुए है।