लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सत्य साईं रन एंड राइड में उमड़ा जनसैलाब….

सुखना लेक पर दौड़ी सेवा, एकता और फिटनेस की भावना… श्री सत्य साईं रन एंड राइड में उमड़ा जनसैलाब, 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया “फिट इंडिया–हिट इंडिया” का संदेश, कार्यक्रम की अनुशासित व्यवस्था और सकारात्मक ऊर्जा ने सभी का दिल जीता।

सुखना लेक बना सेवा और स्वास्थ्य का संगम :

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन हरियाणा एवं चंडीगढ़ द्वारा सुखना लेक पर “श्री सत्य साईं रन एंड राइड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक स्वस्थ व जागरूक समाज का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि ने सराहा आयोजन, दिया फिटनेस का संदेश :

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर देश का युवा फिट रहेगा तो देश भी हिट रहेगा।

श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी :

इस अवसर पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा के श्रद्धालु एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता संजय टंडन भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

संगठन का उद्देश्य—प्रेम, एकता और सेवा का संदेश :

हरियाणा एवं चंडीगढ़ श्री सत्य साईं सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर.बी. खरब ने बताया कि संगठन देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच एकता, शांति, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का दिव्य संदेश “लव ऑल, सर्व ऑल” और “हेल्प एवर, हर्ट नेवर” समाज को सही दिशा देने वाला है और इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।

अनुशासित और प्रेरणादायक आयोजन की प्रतिभागियों ने की प्रशंसा :

कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन की जमकर सराहना की। बच्चों और युवाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें काफी उत्साह और आनंद मिला। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती रहे।

प्रवक्ता ने बताई कार्यक्रम की भावना :

संगठन की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने जानकारी देते हुए बताया कि रन एंड राइड का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं—प्रेम, एकता और समाज सेवा—को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को सेवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।

सेवा और भक्ति के भाव के साथ हुआ समापन :

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। सेवा, अनुशासन और भक्ति की भावना से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ और लोगों के दिलों में सकारात्मक संदेश छोड़ गया।

वन टू वन

निशांत यादव – उपायुक्त, चंडीगढ़

डॉ. आर.बी. खरब – प्रांतीय अध्यक्ष, श्री सत्य साईं सेवा संगठन हरियाणा एवं चंडीगढ़

संजय टंडन – श्रद्धालु एवं प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता

डॉ. सोनल चुघ – संगठन की प्रवक्ता

प्रतिभागी – महिलाएं, बच्चे, युवा व वरिष्ठ नागरिक