लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में की गई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में की गई वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और आम जनता का जीवन बेहद कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर ₹60 की बढ़ोतरी करना सीधे तौर पर आम आदमी की कमर तोड़ने वाला फैसला है।

हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि रसोई गैस हर घर की बुनियादी जरूरत है और सरकार द्वारा बार-बार इसकी कीमतें बढ़ाकर आम परिवारों, खासकर मध्यम वर्ग और गरीब तबके पर भारी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार के समय यही गैस सिलेंडर लगभग ₹410 में उपलब्ध होता था, जबकि आज इसकी कीमत बढ़ते-बढ़ते लगभग ₹1000 के आसपास पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अंतर साफ दिखाता है कि मोदी सरकार की नीतियों ने किस तरह आम जनता की जेब पर लगातार हमला किया है।

लकी ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें $26 प्रति बैरल तक गिर गई थीं, तब भी मोदी सरकार ने उस राहत का लाभ देश की जनता को नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद टैक्स और अन्य माध्यमों से आम लोगों पर बोझ बनाए रखा और अब फिर से कीमतें बढ़ाकर जनता को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते खर्चों से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में सरकार का कर्तव्य था कि वह जनता को राहत देती और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखती। लेकिन मोदी सरकार ने इसके विपरीत फैसला लेते हुए एक बार फिर जनता की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है।

हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस जनविरोधी फैसले की कड़ी निंदा करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया, तो चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी और सड़कों पर उतरकर आम जनता की आवाज बुलंद करेगी। कांग्रेस पार्टी हर हाल में जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और महंगाई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress