लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महिला सुंदरकांड सभा द्वारा हनुमंत धाम मंदिर में 4 मार्च से 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा का आयोजन….

चंडीगढ़, 1 मार्च 2026: महिला सुंदरकांड सभा (रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा का आयोजन 4 मार्च से 12 मार्च 2026 तक सेक्टर 40-बी स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर के समीप मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन सभा की प्रधान एवं मंदिर की प्रधान श्रीमती नीना तिवाड़ी की अध्यक्षता में किया जाएगा।

मंदिर में आयोजित कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक में आयोजन के सम्बंध में जानकारी देते हुए नीना तिवाड़ी ने बताया कि आयोजन से पूर्व 3 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे बैंड-बाजों के साथ 108 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सेक्टर 40-बी की विभिन्न गलियों से होती हुई लाल द्वार मंदिर से होकर पुनः श्री हनुमंत धाम मंदिर पहुंचेगी।

उन्होंने आगे बताया कि वृंदावन/चंडीगढ़ से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास श्री हरि जी महाराज द्वारा 4 मार्च से 12 मार्च तक प्रतिदिन कथा का वाचन किया जाएगा, जो कथा के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, प्रेम, कर्तव्य और धर्म के संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुँचाया जाएगा।

नीना तिवाड़ी ने बताया कि श्री राम कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कथा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए दूध एवं प्रसाद का लंगर की व्यवस्था की गई है। कथा के समापन अवसर पर जनसाधारण के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी श्रद्धालु श्रद्धा और शांति के साथ कथा का आनंद ले सकें।

सभा की प्रधान श्रीमती नीना तिवाड़ी ने बताया कि श्री राम कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करना है। भगवान श्री राम के जीवन आदर्श आज भी समाज को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें।