लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी जॉइन की….

आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 39 स्थित पार्टी कार्यालय (कोठी नंबर 965) में संगठन विस्तार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न वार्डों से आए कई नए साथियों ने पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी जरनैल सिंह जी, सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया जी एवं चंडीगढ़ यूनिट प्रधान विजयपाल जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नेता विपक्ष हरदीप सिंह, काउंसलर दमन प्रीत, अंजू कत्याल, जीवन सिंह गई, पीपी गई एवं देशराज सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस संगठन विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 14, 33, 18, 2 एवं अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी जॉइन की। नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की उम्मीदों की पार्टी है और हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत है।

नेताओं ने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से चंडीगढ़ में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले समय में जनता के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नए सदस्यों ने भी पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

अंत में, आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ यूनिट ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

धन्यवाद

आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़