अवैध अतिक्रमण से भी फैलता है बाजारों में कूड़ा, उस पर कब लगेगी लगाम : मनोज अग्रवाल…
बाजारों में अवैध अतिक्रमण भरपूर है और इस अवैध अतिक्रमण मैं ज्यादातर खाने-पीने की रेहड़ियां हैं । आखिर इन पर कब लगाम लगेगी ? ये रेहडियों वाले कूड़ा फैलाएंगे और भुगतान शहर वासी करेंगे? इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला शहरी प्रधान निगम कमिश्नर के एक तरफा आदेश को लेकर मनोज अग्रवाल कहते हैं कि कमिश्नर साहब का आदेश अच्छा है पर जब तक अधिकारियों और नेताओं के घर पर जो सैंकडों सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं कम से कम उन्हें बुलाकर के ही जनता की सेवा में कर देते ।
उनका कहना है कि अवैध अतिक्रमण तो निगम कभी हटा नहीं पा रहा अवैध अतिक्रमण को लेकर बातें सिर्फ कागजों में ही होती हैं जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है ।


