लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हरियाणा सरकार ठेका कर्मियों को हटाने का फैसला वापस ले नहीं तो होगा कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल

Featured Video Play Icon

पंचकुला 03 जून 2020
संभावित छंटनी के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन
नई टेन्डर प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई तो 7 जून को देंगे धरना

प्रदेश में फ्रन्टलाइन कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 10 हजार से अधिक ठेका कर्मियों को सरकार ने निकालने की तैयारी कर ली है। इसके विरोध में सामान्य हस्पताल सेक्टर 6 में कार्यरत ठेका कर्मियों ने संभावित छंटनी के विरोध में आज लंच के समय काली पट्टियां बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह प्रदर्शन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीटू से संबंधित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के बैनर के तले किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन की जिला प्रधान रमा व सचिव सतीश ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेन्ट, कंप्युटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, माली, धोबी, पलंबर, लिफ्ट ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि कच्चे कर्मचारी वर्षों से अस्पताल में कार्यरत हैं। ये हमेशा से जनता की सेवा में ईमानदारी से लगे रहे हैं। आज महामारी के समय भी सभी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। इस आपदा के समय सरकार अपने दोगुना वेतन देने का वादा निभाने की बजाय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्रयास कर रही है। इस संभावित छंटनी के विरोध में आज सामान्य अस्पताल पंचकुला के साथ-साथ सीएचसी कालका और सीएचसी रायपुररानी में भी काली पट्टियाँ बांध कर प्रदर्शन किया गया है। यदि सरकार सिक्योरिटी गार्ड्स को हटाने और इस नयी टेन्डर प्रक्रिया पर रोक नहीं लगती है तो 7 जून को पूरे पंचकुला के स्वास्थ्य ठेका कर्मी सीएमओ कार्यालय सेक्टर 6 पर धरना देंगे जिसकी जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग और सरकार की होगी।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव विजय पाल सिंह व वरिष्ठ उपप्रधान रणधीर राघव ने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी की छंटनी की गई तो पूरे प्रदेश का कर्मचारी सड़क पर उतर कर सरकार की कर्मचारी विरोधी व जनविरोधी नीतियों का विरोध करेगा।
मुख्य मांगें:-
1. स्वास्थ्य सुरक्षा ठेका कर्मचारी सहित किसी भी ठेका कर्मचारी को नौकरी से ना निकाला जाए।
2 होम गार्ड लगाने का व नए टेंडर जारी कर भर्ती करने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।
3. ठेकेदारों को बाहर कर तमाम स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों को सरकार अपने पे रोल पर ले।
4. वेतन कम से कम 21 हजार रुपये दिया जाए।
5. कोराना महामारी के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दोगुना वेतन दिया जाए।
6. कोराना से सुरक्षा के लिए पूरे सुरक्षा उपकरण दिए जाएं।
इस प्रदर्शन को रीटा, जगत सिंह, जगदीश आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
जारीकर्ता
रमा
जिला प्रधान,
स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन, जिला पंचकुला
7837047490