लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा दो दिवसीय 11वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप आयोजित….

चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026: एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित 11वां जीटीए कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का समापन सफलतापूर्वक स्केटिंग रिंक, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में हुआ। चैम्पियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक व एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर मास्टर शिव राज घर्ति ने मेडल्स और ट्रॉफियों से सम्मानित किया।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन आयोजक 6 डैन ब्लैक बेल्ट मास्टर शिव राज घर्ति और 3 डैन ब्लैक बेल्ट कोच कविता राय ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा, चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया। साथ ही, इस अवसर पर कोचेस, रेफरी, वालंटियर्स और इवेंट स्पॉन्सर केबीडी ग्रुप को भी सम्मानित किया गया।

न्यूट्रिशनिस्ट एंड फिटनेस कंसलटेंट अमन खुराना ने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य वर्धक टिप्स दिए।

इस चैम्पियनशिप में 2 से 50 वर्ष की आयु के बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैम्पियनशिप को चार प्रमुख श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें क्योरूगी (फाइटिंग), पूमसे (फॉर्म्स), गियोकप्पा (ब्रेकिंग) और स्पीड किकिंग शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में देश के 10 राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि ट्राइसिटी के 43 स्कूलों तथा अन्य 10 राज्यों के 28 स्कूलों ने भागीदारी की। चैम्पियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना था, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखार सकें और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

चैम्पियनशिप के मास्टर शिव राज घर्ति ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, कोचेस, अभिभावकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का विश्वास जताया।

प्रतियोगिता के परिणाम

12 से 18 आयु वर्ग बॉयज में (फाइटिंग )
शिवा, अंश, तानिष कौंडल ने गोल्ड; आशीष, ध्रुव खन्ना, शिवांश ने सिल्व; कार्तिक सिंह, आदिल खान, वामन ने कांस्य पदक जीता।

इसी आयु वर्ग गर्ल्स में (फाइटिंग )
अलीना शाह, परनीत, गुरलीन कौर ने गोल्ड; शाहीन, वीरांगना जोशी, सृष्टि ठाकुर ने सिल्वर; महक, शिवानी मानवी रनौत ने कांस्य पदक जीता।