2216 अनारक्षित राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती में लगभग 500 दूसरे प्रदेशों के : मनोज अग्रवाल….
इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष शहरी पंचकूला एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि प्राप्त आंकडों के अनुसार 1 अप्रैल 2024 से 12 फरवरी 2026 तक, लगभग साढे बाइस महीनों में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने 103 विभिन्न कैटेगरी में राजपत्रित अधिकारियों के पदों पर कुल 4,437 भर्तियां की हैं। जिसमें सिविल जज, एच सी एस, असिस्टेंट प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक मैडिकल अधिकारी, वेटरनरी सर्जन आदि शामिल हैं।
इनमें से कुल 2,216 अनारक्षित श्रेणी से हैं। इनमें लगभग 500 अधिकारी हरियाणा की बजाए दूसरे प्रदेशों के चयनित किए गए हैं जबकि हरियाणा से 1,722 अधिकारी ही चयनित हुए हैं। मनोज अग्रवाल ने भर्तियों का विवरण देते हुए बताया कि इनमें
राजस्थान से 107, दिल्ली से 94, पंजाब से 91, उत्तर प्रदेश से 80, हिमाचल प्रदेश से 34, उत्तराखंड से 24, चंडीगढ़ से 19, बिहार से 8, जम्मू काश्मीर से 8, मध्यप्रदेश से 8, महाराष्ट्र से 7, केरल से 3, गुजरात से 3, झारखंड से 3, उडीसा से 2, पश्चिम बंगाल से 1, आंध्र प्रदेश से 1 तथा तेलंगाना से एक अधिकारी का चयन किया गया है। मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार हरियाणा के प्रतिभाशाहली युवाओं को नजरंदाज करके भाजपा शासित दूसरे राज्यों के भाजपा समर्थकों को रोजगार प्रदान कर रही है । पिछले दिनों हरियाणा विद्युत निगमों में भर्ती किए गए 214 अनारक्षित वर्ग के असिस्टेंट इंजीनियरों में से 185 इंजीनियर दूसरे प्रदेशों से भर्ती किए गए हैं। पिछली खट्टर सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में हरियाणवी युवाओं को 75% आरक्षण देने का ऐलान किया था वो भी केवल ऐलान ही रह गया। उन्होंने सरकार मांग की कि सरकारी नौकरियों में प्रदेश वासियों को तरजीह प्रदान करे।
प्रधान महासचिव भागीरथ प्रजापत ने कहा कि सरकार हरियाणा के युवाओं को प्रदेश से पलायन करने पर मजबूर कर रही है।


