लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया….

एम.एम. क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर को 3 विकेट से हराकर ट्राई-सिटी चंडीगढ़ के क्रिक जिला क्रिकेट ग्राउंड पर आज खेले गए चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का अपना लीग मैच जीत लिया। चौथे उत्तर क्षेत्र आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा किया जा रहा है। एम.एम.क्रिकेट अकादमी, अंबाला के प्रशांत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

लीग मैच में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर ने 42.4 ओवर में 204 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने सर्वाधिक 75 रन, मीत दहिया ने 34 रन, मोहम्मद अतीब ने 31 रन जबकि अश्मित मेहरा ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला के गेंदबाज अर्पित शर्मा और प्रशांत दोनों ने 3-3 विकेट, गुरसीस सिंह और भानु दोनों ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला ने 208 रनों का लक्ष्य 30.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हर्षित शर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाए, देवांश पासी ने 28 रन, यश धीमान ने 25 रन, भानु ने 21 रन जबकि वैभव सैसन ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर के गेंदबाज मोहम्मद अतीब ने 5 विकेट लिए कल का पहला लीग मैच जे.आर. क्रिकेट अकादमी, बरवाला, पंचकूला और सी.एल. चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के बीच होगा और दूसरा लीग मैच प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ और सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर के बीच होगा।

शुभकामनाओं के साथ,

अमरजीत कुमार