ॐ श्री पंचमुखी हनुमान बाबाजी का 6वां भंडारा संपन्न….
पंचकूला, 10 फरवरी ( ) – ॐ श्री पंचमुखी हनुमान बाबाजी का 6वां भंडारा आज संपन्न हुआ। सेक्टर 8 स्थित मुख्य डाक खाना के निकट वट वृक्ष के तले बीते माघ मास के पहले मंगलवार से प्रारम्भ इस अनुष्ठान में भक्तजनों के बीच मुख्य रूप से उपस्थित आज संत श्री दशरथ दास जी ने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रभु के चरणों में मंगल कामनाओं को लिए प्रार्थना और अपना शुभ आशीर्वाद दिया ! इस शुभ अवसर पर दिलीप झा,रामकृष्ण अग्निहोत्री, अशोक वर्मा, दिनेश मंगल, विक्रांत शर्मा,रुपेश त्रिवेदी, सुश्री दिव्या राणा, लक्ष्मण ठाकुर, सत्तनू , राजन जिंदल सहित स्थानीय मार्किट के गणमान्य भक्तजनों ने तम – मन – धन से सेवाएं दी और पुण्य के भागी बने!



