लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

निहत्थी महिला पर सत्ता का हमला: आम आदमी पार्टी–कांग्रेस गठबंधन ने मिलकर रची साजिश….

प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि चंडीगढ़ में एक निहत्थी महिला को सुबह-सुबह उसके घर से पंजाब पुलिस भेजकर उठाया जाना लोकतंत्र, संविधान और महिला सम्मान—तीनों पर सीधा हमला है। यह कोई प्रशासनिक भूल नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है।

प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि यह महिला किसी पार्षद की केवल भाभी नहीं थी, बल्कि चंडीगढ़ की बेटी थी। जब घर में मासूम बच्चे रोते हुए यह पूछ रहे थे कि “हमारी मां का क्या कसूर है?”—तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सत्ता पूरी तरह संवेदनहीन और क्रूर बन चुकी थी।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट कांग्रेस पार्टी से है और कांग्रेस पार्टी का आम आदमी पार्टी के साथ खुला और स्वीकार्य गठबंधन है। ऐसे में यह कहना कि कांग्रेस पार्टी की इस घटना में कोई भूमिका नहीं है, एक बड़ा राजनीतिक झूठ है। कांग्रेस की सहमति और संरक्षण के बिना आम आदमी पार्टी द्वारा ऐसी कार्रवाई संभव ही नहीं थी।

प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि पंजाब पुलिस को चंडीगढ़ भेजना इस बात का प्रमाण है कि यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी और कांग्रेस—दोनों के इशारे पर की गई। यह गठबंधन अब केवल सत्ता बचाने का नहीं, बल्कि डर, दबाव और दमन का गठबंधन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को यह जवाब देना होगा कि एक महिला को उसके बच्चों के सामने इस तरह अपमानित करने का आदेश किसने दिया। चुप्पी भी अपराध होती है और इस मामले में कांग्रेस पार्टी की चुप्पी उसकी बराबर की भागीदारी को दर्शाती है।

प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कायराना कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषी अधिकारियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के राजनीतिक संरक्षकों को भी जनता के सामने जवाबदेह बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जवाब देगी।

— प्रदेश महामंत्री संजीव राणा

भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़