लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सोनी इंडिया द्वारा अपने नवीनतम मिररलेस कैमरे Sony Alpha a7 Mark V का भव्य लॉन्च…

आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को सोनी इंडिया द्वारा अपने नवीनतम मिररलेस कैमरे Sony Alpha a7 Mark V का भव्य लॉन्च कार्यक्रम होमटेल होटल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) की भी सक्रिय उपस्थिति रही। एसोसिएशन की ओर से चेयरमैन श्री जे. पी. एस. गर्चा, प्रेसिडेंट श्री सरोज सिंह चौहान, महासचिव श्री सुनील भट्ट एवं सीपीए की अपनी टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोनी चंडीगढ़ के ब्रांच मैनेजर श्री अश्वनी चौधरी एवं श्री विनय पाई (डिप्टी ब्रांच मैनेजर चंडीगढ़) ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी फोटोग्राफरों की गरिमामयी उपस्थिति में Sony a7 V कैमरे का औपचारिक अनावरण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनुभवी फोटोग्राफरों श्री जगजीत सिंह, श्री प्रशांत शर्मा, श्री सनी धीमन तथा श्री सनी धंजल ने इस अत्याधुनिक कैमरे की नवीन और क्रांतिकारी विशेषताओं पर अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं विचार साझा किए। उन्होंने कैमरे की तकनीकी खूबियों, परफॉर्मेंस और नए युग की फोटोग्राफी में इसकी उपयोगिता को सराहा।